नागपुरी फिल्म ”सिक्का“ की शूटिंग शुरू.

नागपुरी फिल्म ”सिक्का“ की शूटिंग शुरू.

रांची : एनवीआर प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही काॅमेडी नागपुरी फिल्म ”सिक्का“ का शुभ मुर्हूत मंगलवार को रातू प्रखंड के गुरु गांव में हुआ। गणेश पूजन के साथ फिल्म की शूटिंग प्रारंभ हो गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जोहार पार्टी के विजय महतो उपस्थित थे। उन्होंने फिल्म की सफलता की शुभकामनाएं दी और कहा कि झारखंड में एक से बढकर एक प्रतिभाशाली कलााकर है। इन कलाकारों को मंच देेने की आवश्यकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर फिल्म निर्माता विनीत नाग ने बताया कि फिल्म की शूटिंग रांची और इसके आसपास के खूबसुरत लोकेशनों पर की जायेगी। यह एक काॅमेडी फिल्म है, जो दर्शकों का जोरदार मनोरंजन करेगी। साथ ही फिल्म के संगीत को बेहतरीन सुरों में सजाया गया है। इस फिल्म के निर्माता निरल रूंडा, विनीत नाग, विभाष खलखो और आरजे रंजन है। फिल्म के निर्देशक डेविड सेम है। कोरियोग्राफर व टेक्निकल डायरेक्टर सुरेश सामंतो, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर आकाश सिंह मुंडा है। इस फिल्म के हेड ऑफ प्रोडूक्शन विजय प्रभाकर और सोनू वर्मा हैं।

इस फिल्म की स्टोरी रंजू मिंज ने लिखा है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार विवेक नायक, नितेश कच्छप, रंजू मिंज, राजू तिर्की समेत अन्य स्थानीय कलाकार है। शुभ मुहूर्त में झारखंड के कई जाने माने कलाकार भी मौजूद थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now