विस्थापित नेता स्व. प्रेमसागर मुण्डा की पहली पूण्य तिथि मनाई गई.

विस्थापित नेता स्व. प्रेमसागर मुण्डा की पहली पूण्य तिथि मनाई गई.

Share
Link copied

खलारी : पिपरवार सीसीएल पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आस पास के इलाको मे मंगलवार को विस्थापित सह भाजपा नेता और भारत मुण्डा समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रेमसागर मुण्डा की पहली पूण्यतिथी मनायी गई। इस मौके पर कोयलांचल के कई जगहो पर शोकसभा का आयोजन कर उन्हे कई श्रद्धांजलि दी गई। उसके पैतृक आवास पिपरवार के बिलारी गांव में शोकसभा एंव श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमे काफी संख्या मे राजनैतिक पार्टी, पंचायत प्रतिनिधि, सीसीएल अधिकारी सहित स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एंव श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।वक्ताओ ने उसके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. प्रेमसागर मुण्डा ने क्षेत्र के गरीब,विस्थापित ग्रामीणो के हक और अधिकार दिलाने में काफी संघर्ष किया,उसके संघर्ष को कभी भी भुलाया नही जा सकता है। दो मार्च 2020 की शाम रांची मे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और आज भी हत्या का आरोपी नही पकड़ाया है, वक्ताओ ने उसकी हत्या का खुलासा करने और इसमे शामिल सभी आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की।

मौके पर स्व. प्रेमसागर मुण्डा की पत्नी सरिता देवी, पुत्र अशवीनी सागर,भाई उप प्रमुख बबलु मुण्डा, पूर्व विधायक गणेश गझुं, प्रमुख सीताराम साव, सीएचपी पीओ डी कुमार, अभय सिहं,उप मुखिया तानेश्वर उंराव, मोहम्मद ताज, जानकी महतो, शिबु साव, आनन्द सिंह, आशिक अली, बहुरा मुण्डा, राजीव रंजन, संतोष गिरी, जितेन्द्र सिंह, दिनेश महतो, नरेश कुमार साव, रविन्द्र साव सहित कई लोग मौजुद थे।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow