प्रदूषण से परेशान भेलवाटांड़ के ग्रामीणो ने कोयला ढुलाई कराया बन्द.

प्रदूषण से परेशान भेलवाटांड़ के ग्रामीणो ने कोयला ढुलाई कराया बन्द.

खलारी : पिपरवार सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के भेलवाटांड़ के ग्रामीणो ने मंगलवार की दोपहर उड़ते धुल गर्द से परेशान होकर कोयला ढुलाई कार्य को बन्द करा दिया।जिसके कारण अशोक परियोजना से आरसीएम साईडिंग तक होने वाली कोयले की ढुलाई बन्द हो गई। ग्रामीणो ने बताया कि नियमित पानी छिड़काव नही होने से धुल गर्द से ग्रामीण काफी परेशान है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के इस मौसम मे पानी छिड़काव नही होने से धुल गर्द घरो मे प्रवेश कर रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। प्रबधंन और कम्पनी से कई बार बात की गई, लेकिन कोई पहल नही होने से ग्रामीणो ने कोयला ढुलाई को बन्द कराया है। इधर सूचना पाकर सीसीएल अधिकारी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणो से बात की और नियमित पानी छिड़काव कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और कोयला ढुलाई का कार्य प्रारंभ हुआ।

खलारी, मो मुमताज़

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now