साइबर अपराध का अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़.

साइबर अपराध का अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़.

Share
Link copied

दुमका : दुमका जिला के सरैयाहाट थाना की पुलिस ने पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। सभी की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बंदरी घागरी गांव के समीप जंगल से हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में 20 से 25 की संख्या में लोग मोबाइल और लैपटॉप के साथ बैठकर कुछ कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर सभी अपराधी भागने लगे उसमें से 5 लोगों को पुलिस के गिरफ्त में आ गये।

पूछताछ के बाद पांचों साइबर अपराधी निकले तलाशी के क्रम में उसके पास से 50000 रुपये नकद फर्जी सिम, फर्जी निकासी हेतु फर्जी एटीएम कार्ड सहित एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुआ है। एसपी अंबर लकड़ा ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी का नाम आशीष कुमार, कुणाल किशोर, किशन कुमार, सुमन कुमार और रंजन कुमार है जबकि इस पूरे मामले में 19 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरोह के तार बंगाल और बिहार से भी जुड़े हुए हैं पुलिस इसे अंतरराज्यीय गिरोह मानते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow