जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न.

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न.

Share
Link copied

रांची : जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज माननीय सांसद रांची श्री संजय सेठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में रांची की मेयर आशा लकड़ा, उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन, ट्रैफिक एसपी, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स , राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान रिंग रोड पर अवस्थित झिरी कचरा डम्पिंग यार्ड के पास कचरा ढोने वाले वाले गाडियों की ज्यादा बारम्बारता को देखते हुए डिवाइडर के पास यू टर्न एवं ब्रेकर बनाने का प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया ताकि सड़क दुर्घटना की संभावना को क्षीण किया जा सके। बैठक के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में निरन्तर कमी आ रही है। ब्लैक स्पॉट की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है।

शादी के दौरान बारात ले जाने हेतु ट्रैफिक जाम की समस्या के निदान हेतु समयसीमा तथा दूरी की सीमा तय करने का निर्णय लिया गया। इससे संबंधित बैनर लगाने का निर्णय लिया गया। सड़क पर अनावश्यक रूप से मवेशियों के चरने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नगर निगम को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

बैठक के दौरान माननीय सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान को लगातार प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। रांची जिला को 18 जनवरी से 17 फरबरी 2021 के बीच सड़क सुरक्षा अभियान के बेहतर संचालन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है यह रांची जिला के लिए गर्व की बात है।

महत्वपूर्ण सड़कों पर साईनेज लगाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था, सुचारू रूप से ट्रैफिक संचालन इत्यादि पर भी विचार विमर्श किया गया। सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य करने का निदेश दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow