लालू प्रसाद यादव को हाईकोर्ट से जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में मिली राहत.

लालू प्रसाद यादव को हाईकोर्ट से जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में मिली राहत.

राँची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं चारा घोटाला के आरोप में सजायाफ्ता लालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले पर आज झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई, अदालत के समक्ष राज्य सरकार के द्वारा उनके स्वास्थ्य रिपोर्ट पर जवाब दाखिल किया गया पूर्व में जेल उल्लंघन मामले पर जेल आईजी के द्वारा अपना रिपोर्ट पेश किया गया था, इन सभी रिपोर्ट को देखने के उपरांत अदालत ने संतुष्टि जाहिर करते हुए तत्काल मामले में लंबे समय के लिए सुनवाई स्थगित कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के रिम्स में इलाजरत होने के दौरान लगातार जेल मैन्युअल उल्लंघन का सवाल खड़ा हो रहा था। जिस पर हाईकोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया था और मामले में रिम्स प्रबंधन और जेल आईजी से रिपोर्ट मांगी गई थी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now