शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा.

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा.

जामताड़ा : सुखजोड़ा में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। गांव के 151 कुंवारी कन्या एवं महिला सहित कलश में जल भरकर यात्रा निकाला गया। बेजड़ा नदी में जल संकल्प कर 7 किलोमीटर की पदयात्रा चलकर सुखजोड़ा गांव में स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाया गया। पंडितों द्वारा कलश में जल संकल्प कर व्रतियों को दिया गया। आस्था एवं भक्ति की धुन पर नाचते गाते गाते लोग भोलेनाथ के जयकारे के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ कर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया। सुखजोड़ा ग्राम वासियों ने बताया कि गांव वालों के लिए यह सोभाग्य का पल रहा। शिवरात्रि के उपलक्ष पर गांव के श्रद्धालु दूर-दराज तक पूजा पाठ करने के लिए जाते थे। अब गांव में मंदिर स्थापना से सभी धन्य हुए हैं। मौके पर मुख्य रूप से सभी सुखजोड़ा सोलोआना ग्रामवासी के सहयोग से पूजा पाठ संपन्न किया जा रहा है। हारू गोराई, जितेंन गोराई, विष्णु मंडल, निवास मंडल, संजय ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम है। भक्ति कार्यक्रम, बाउल संगीत एवं हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now