फिल्म अभिनेता श्रमण जोशी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की.

फिल्म अभिनेता श्रमण जोशी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की.

राँची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अभिनेता श्रमण जोशी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्रमण जोशी ने बताया कि झारखण्ड में निर्मित फ़िल्म फौजी कालिंग का निर्माण कार्य 2019 में पूर्ण हो चुका है। कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन की वजह से फ़िल्म प्रदर्शित नहीं की जा सकी थी। लेकिन अब लॉकडाउन में मिली छूट के बाद आगामी 12 मार्च को फ़िल्म को रिलीज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में फ़िल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इस दिशा में बेहतर करने की कार्ययोजना पर कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म कलाकारों के फिल्म को झारखंड में टैक्स फ्री करने के आग्रह पर विचार करने का आश्वासन भी दिया है।

इस अवसर पर फ़िल्म की अभिनेत्री विदिशा बाग, स्थानीय अभिनेत्री ऋतु श्री, निदेशक आर्यन सक्सेना, प्रोड्यूसर श्री ओवेज शेख, को-प्रोड्यूसर विष्णु शंकर उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow