प्रत्येक प्रखंड से 2-2 बेहतर प्रतिभागियों का किया जाएगा चयन.
गढ़वा : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की संस्था नेहरू युवा केन्द्र, गढ़वा के द्वारा वर्ष 2021-22 मे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के परियोजन के लिए नगर उंटारी, भंडरिया एवं रंका प्रखंड के युवाओ का साक्षात्कार लिया गया। इस संबंध मे केन्द्र के जिला युवा पदाधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में तीन प्रखंड के कुल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । जिसमे प्रत्येक प्रखंड से 2-2 बेहतर प्रतिभागी का चयन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के रूप मे किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साक्षात्कार मे केन्द्र के जिला युवा पदाधिकारी मोहसीन हासमी, अनुमंडल कार्यालय गढ़वा के दंडाधिकारी गढ़वा सुबोध कुमार, केन्द्र के जिला सलाहकार समिति के सदस्य रामआशीष तिवारी, आदि सहित केन्द्र के कर्मी और स्वयंसेवक मौजुद थे।
गढ़वा, वी के पांडे

















