भाजयुमो कार्यकर्ता द्वारा विश्वासघात दिवस मनाया गया.

भाजयुमो कार्यकर्ता द्वारा विश्वासघात दिवस मनाया गया.

जामताड़ा : जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित प्रांगण में भाजयुमो कार्यकर्ता द्वारा आज 18 मार्च विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन का आयोजन करते हुए झारखंड की मौजूदा हेमंत सरकार पर युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका ने कहा हेमंत सरकार झूठी सरकार है। चुनाव के दौरान उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे। युवाओं से नौकरी देने की बात कही थी। आज सरकार बनने के बाद उस सारे वादे जो जनता से किए थे वह भूल गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज का यह धरना प्रदर्शन इस भुलक्कड़ सरकार को उनके वादे याद दिलाने के लिए किया गया। साथ ही उन्होंने कहा हेमन्त अपने वादे को याद कर ले अन्यथा अगले चुनाव में युवा उन्हें उनका मेनिफेस्टो अवश्य याद दिलाएगी।
भाजपा हमेशा युवाओं के साथ हैं और रहेगी।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now