कोविड-19 से संक्रमण को देखते हुए किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस को प्रतिबंधित किया गया है.

कोविड-19 से संक्रमण को देखते हुए किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस को प्रतिबंधित किया गया है.

Share
Link copied

राँची : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 मार्च 2021 के देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। जिसका विभिन्न दलों एवं संगठनों द्वारा समर्थन किए जाने की संभावना है। कोविड-19 से संक्रमण को देखते हुए किसी भी प्रकार की रैली/जुलूस को प्रतिबंधित किया गया है।

बंद के दौरान बंद समर्थकों द्वारा यातायात व्यवस्था बाधित करने के साथ-साथ सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों, पेट्रोल /डीजल पंप, दुकानों, वाहनों आदि को क्षति पहुंचाने और इससे लोक परिशांति भंग होने एवं विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। इसे देखते हुए रांची सदर अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी की गई है, जो निम्न है-

*सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना, रोड पर निकलना या चलना।*

*सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल रिवॉलवर, बम, बारूद आदि लेकर रोड पर निकलना या चलना।*

*सरकारी कार्य में लगे कर्मचारियों पदाधिकारियों को छोड़कर किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।*

*सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना।*

* अगर कोई शांतिपूर्ण धरना चाहते हैं तो जगन्नाथपुर मंदिर से पुनदाग रोड स्थित साईं मंदिर के पीछे मैदान में ही, विधिवत सूचना देते हुए धरना दे सकते हैं तथा वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंप सकते हैं। इस जगह को छोड़ पूरे रांची क्षेत्राधिकार में निषेधाज्ञा जारी रहेगा*

यह निषेधाज्ञा दिनांक 26 मार्च 2021 को प्रातः 05: 00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow