राँची में हुए ज्वेलरी लूटकाण्ड मामले में पुलिस को मिली सफलता, अपराधी हुए गिरफ्तार.

राँची में हुए ज्वेलरी लूटकाण्ड मामले में पुलिस को मिली सफलता, अपराधी हुए गिरफ्तार.

Share
Link copied

राँची : रांची पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो राजधानी में ज्वेलरी लूटकाण्ड, हत्या, रंगदारी सहित कई तरह के आपराधिक घटनाओं में शामिल था. गिरोह का सरगना कुख्यात अपराधी तौकीर आलम भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. तौकीर आलम 14 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था.

तौकीर 14 साल पहले घटित रांची के प्रसिद्ध व्यवसाई राजू धानुका हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. इसके अलावे तौकीर नामकुम में डबल मर्डर कांड सहित कई हत्या के कांडों में लिप्त था. दरअसल राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से चार दिनों पहले ज्वेलर व्यवसाई से 25 लाख का सोना लूटा गया था. इसको लेकर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया था और इसी टास्क फोर्स ने इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में तो सफलता पायी ही लूट का 25 लाख का सोना भी बरामद किया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow