धुर्वा थाना क्षेत्र में एक घर मे ही मिला भाई बहन का शव, सीआइसएफ जवान के बेटा बेटी का शव मिलने से सनसनी.

धुर्वा थाना क्षेत्र में एक घर मे ही मिला भाई बहन का शव, सीआइसएफ जवान के बेटा बेटी का शव मिलने से सनसनी.

Share
Link copied

राँची : रांची के धुर्वा इलाके में एक सीआईसीएफ जवान के बेटे और बेटी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। दोनों भाई बहन की लाश घर में पड़ी मिली। एक लाश बेड के ऊपर थी, जबकि दूसरी लाश नीचे जमीन पर, युवक की पहचान 35 वर्षीय दीपांकर राय वही युवती की पहचान 32 वर्षीय अविवाहित सीता राय के रूप में हुई है दोनों एचईसी में सीआईएसएफ हवालदार के रूप में पदस्थापित एन के राय के पुत्र-पुत्री है।

पूरे मामले पर पिता नें कहा कि दोनों की तबीयत खराब चल रही थी। संदेहास्पद मौत की सूचना धुर्वा थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है। फिलहाल बच्चों की मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है। लेकिन सीआईसीएफ जवान पिता का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों बच्चे बीमार चल रहे थे। सर्दी-खांसी और बुखार थी। ऐसे में पुलिस असमंजस की स्थिति में है यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चों की मौत किस वजह से हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow