IMG 20210511 WA0083

उमवि महावीर नगर के बच्चों ने ऑनलाइन नराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया.

खलारी : सुपर रीड राइट प्रोग्राम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महावीर नगर के प्रधानाचार्य रंथु साहु के निर्देषन में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रंथु साहु ने बच्चों को बताया कि भारत के सभी नागरिकों के लिए आज का दिन गर्व करने का दिन है। यह दिन हमारे जीवन में विज्ञान के महत्व को भी प्रशंसा करता है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2021 का थीम एक सत्त भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रखा गया है। कहा कि कोरोना काल में टेक्नोलॉजी कोविड-19 से लड़ने में भारत को सक्षम बन रहा है प्रौद्योगिकी में चिकित्सा, उन्नत प्रौद्योगिकियाँ और विनिर्माण शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही बच्चों के बीच पोखरण, राजस्थान में 5 परीक्षणों का पेंटिंग कराई गई तथा उस समय किए गए कार्यों का बच्चों ने लिखित प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में सीमा कुमारी, सपना कुमारी, सुप्रिया कुमारी, वर्षा भगत, सानिया परवीन, नैना परवीन, डोली कुमारी, काजल कुमारी, दिलशाद खान, संतोषी कुमारी, कनिज फातमा, स्वेता कुमारी और सावित्री कुमारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक शिक्षक राजेश कुमार साहू, वीणा देवी, अरुणा देवी और सुभाष उरांव का सराहनीय योगदान रहा।

ख़लारी, मो मुमताज़

Share via
Share via