IMG 20210523 WA0070

झारखंड के डीजीपी का फेक फेसबुक अकाउंट बना कर पैसे मांगने वाला गिरफ्तार.

रांची : राँची पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, झारखंड पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउण्ट बनाकर लोगों से पैसे मांगने वाला को राँची पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है। शातिर ठग डीजीपी के फर्जी फेसबुक एकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर मैसेन्जर के माध्यम से फोनपे एवं बैंक के एकाउण्ट नम्बर पर रूपये की मांग कर रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में धुर्वा थाना कांड सं0-91/21, 18. मई 21, धारा-420 भादवि एवं 66 (सी) (डी) आईटी एक्ट अंकित कर वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार एक टीम गठित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक साईबर सेल के निकट नियंत्रण में साईबर सेल रांची द्वारा तकनिकी अनुसंधान के तहत गठित टीम को मथुरा (उ.प्र.) भेजा गया। गठित टीम द्वारा तकनिकी अनुसंधान की सहायता से इस कांड के अभियुक्त लियाकत मडोरा, थाना गौवर्धन, जिला मथुरा (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधी के पास से इस कांड में इस्तेमाल किये गए मोबाईल एवं सीम को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया है। तत्पश्चात उन्हें अग्रतर कार्रवाई हेतु रांची लाया गया। इस कांड में अभियुक्त की गिरफ्तारी में मथुरा पुलिस (उत्तर प्रदेश) एवं डिघ पुलिस (राजस्थान) के अभिन्न सहयोग से गिरफ्तार किया गया।

Share via
Share via