कुख्यात अमन साहू गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस नें कई हथियार भी बरामद किए.

कुख्यात अमन साहू गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस नें कई हथियार भी बरामद किए.

लातेहार : लातेहार एसपी प्रशांत आंनद को मिली गुप्त सूचना पर बालूमाथ पुनि बबलू कुमार, थाना प्रभारी धर्मेन्द्र महतो, पुअनि अभिषेक कुमार, पुअनि प्रेम कुमार निषाद के नेतृत्व मे छापामारी कर अमन साव गैंग के 7 अपराधी को बालूमाथ पुलिस ने हतियार और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वही इसकी जानकारी देते हुए बालूमाथ पुनि बबलू कुमार ने बताया कि मिली गुप्त सूचना पर यह करवाई की गई। जिसमे जानकारी मिल रही थी कि कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक मे बालूमाथ प्रखण्ड के सेरेगड़ा. गणेशपुर मार्ग में एकचटिया जंगल में 7 अपराधी को हथियार के साथ डकैती किये जाने एवं चमातु कोल माइंस में गोलीकांड की योजना बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि कुख्यात अमन साव गैंग से जुड़े हुए है। और शूटर निक्की उर्फ आकाश यादव के कहने पर सभी अमन साव का काम करते थे। वही इसके पूर्व निक्की यादव के कहने पर अपने दो साथी के साथ मिलकर 31/05/21 को चमातु के 12 नंबर कांटा पर चैन्नई राधा कंपनी के दो स्टाफ पर फायरिंग किया था जिसमे दो कर्मी घायल हो गए थे। जिससे पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। वही इस अभियान में बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र महतो, पुअनि बबलू कुमार, पुअनि नितीश कुमार, पुअनि कुंदन कुमार, स0 अ0 नि0 पारसनाथ प्रसाद, स0 अ0 नि0 कृष्णा गोदसोरा सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

अपराधियों के पास से एक देशी कट्ठा, 2 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल, 2 बाइक, एक स्कूटी बरामद हुआ है। पुलिस नें अमन साव गिरोह के अपराधियों में रविंदर उराव उर्फ रवि उराव, प्रमेन्द्र तुरी उर्फ शिवम, अर्जुन उराव, चंद्रदेव उराव, इंद्रदेव उराव, अनिल उराव और विकाश उराव को गिरफ्तार किया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now