लालू से मिली सीता सोरेन

Share
Link copied

आज चारा घोटाले में सज़ायाफ्ता और रिम्स में इलाज़रत लालू यादव के मुलाकातियों का दिन है, आज लालू यादव से जाम से जेएमएम विधायक और शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन लालू यादव से मिलनें रिम्स पहुंची. लालू यादव और सीता सोरेन की करीब 20 मिनट मुलाकात हुई.

लालू यादव से मिलकर निकली सीता सोरेन ने कहा लालू जी से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जानने गयी थी. ये औपचारिक मुलाकात है. उन्होनें कहा कि उनका लालू जी से पारिवारिक रिश्ता है इसलिए मिलनें गई थी.

आगामी बिहार चुनाव को लेकर मुलाकात के संबंध में जब पूछा गया तो उन्होनें कहा लालू जी से बिहार चुनाव को लेकर या कोई राजनीतिक बातचीत नही हुई. लेकिन उन्होनें ये जरूर कहा कि बिहार चुनाव में अगर चुनाव प्रचार के लिए बोला जाएगा तो जरूर जायेंगें.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow