पलामू के रिमांड होम से हत्या और दुष्कर्म मामलों के  तीन नाबालिक आरोपी फरार.

पलामू के रिमांड होम से हत्या और दुष्कर्म मामलों के  तीन नाबालिक आरोपी फरार.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Wed, 21 Jul 2021 08:28 AM (IST)

पलामू : पलामू जिले के रिमांड होम से तीन नाबालिग फरार हो गए हैं. यह तीनों नाबालिग हत्या दुष्कर्म जैसे कई मामलों के आरोपी हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर फरार नाबालिक अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार तीनों नाबालिक रिमांड होम के छत से चढ़कर भागे हैं. बुधवार की सुबह गिनती के दौरान यह पता चला कि तीनों नाबालिग फरार हैं. पलामू रिमांड होम में 60 के करीब नाबालिग विभिन्न मामलों में बंद हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है. पिछले एक वर्ष में पलामू रिमांड होम से 10 के करीब नाबालिग फरार हुए हैं ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow