केंदुआटांड़ में दो वाहनों की टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल

केंदुआटांड़ में दो वाहनों की टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल

Share
Link copied

कार्तिक जामताड़ा
नारायणपुर(जामताड़ा):
गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क में एकबार फ़िर रफ़्तार का कहर देखने को मिला
नारायणपुर थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ में एक कार एवं मालवाहक टाटा मैजिक के बीच टक्कर होने से सड़क दुर्घटना घटी। घटना केंदुआटांड़ घुमावदार मोड़ के पास की है| कार संख्या जेएच 21डी 7189 नारायणपुर से जामताड़ा की ओर जा रही थी। वही जामताड़ा की ओर से नारायणपुर की ओर जा रही मालवाहक टाटा मैजिक संख्या डब्ल्यूबी 37डी 9508 अनियंत्रित होकर टक्कर हो गई। ।वहीँ घटना से टाटा मैजिक पलटी खा कर सड़क किनारे नाला पर गिर गया है। इस पर सवार सरफु भुइयां परिजन सहित बंगाल के कुल्टी से बिहार के जमुई रिजर्व करके जा रहे थे। जिसमें घरेलू सामान लदा हुआ था । पलटने से टाटा मैजिक चालक ही गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया। वही कार सवार लोग अपने को जामताड़ा स्थित मोहिनी स्टोर के संपर्क के बता रहे हैं। जिसमें 2 लोग सवार थे ।जो सही सलामत बच गए | वहीँ समाचार प्रेषण तक घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा नारायणपुर पुलिस को दी गई थी|वहीँ कार में हाई कोर्ट के वकील का पास लगा हुआ है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow