पत्रकार राहुल पांडेय पर शराब माफिया संतोष पाठक ने किया हमला

पत्रकार राहुल पांडेय पर शराब माफिया संतोष पाठक ने किया हमला

Share
Link copied

सन्मार्ग के पत्रकार राहुल पांडेय पर अवैध शराब माफ़िया संतोष पाठक ने हमला किया और मोबाइल भी लूट लिया. यह घटना मेसरा ओपी क्षेत्र के रूदिया चर्च के पास शुक्रवार – शनिवार की रात 12:25 बजे हुई है. इसको लेकर पत्रकार राहुल पांडेय ने मेसरा ओपी लिखित शिकायत की है
पत्रकार राहुल पांडे द्वारा मेसरा ओपी में किए गए शिकायत में कहा गया है, कि 17 सितंबर की रात करीब 12:25 बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था. टहलते हुए रुदिया चर्च के पास स्थित कब्रिस्तान के पास पहुंचा. इसी दौरान एक सफेद रंग की ऑल्टो कार ने राहुल पांडे को जोरदार टक्कर मार दी.

केंदुआटांड़ में दो वाहनों की टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल
उस कार को बीआईटी गेट रूदिया का रहने वाला संतोष पाठक चला रहा था. कार से टक्कर लगने के बाद राहुल पांडेय बेहोश हो गए और उन्हे काफी चोट लगी. राहुल पांडेय को जब होश आया, तो उनका मोबाइल वो उनके पास नहीं था.संतोष पाठक अवैध शराब के कारोबार में पूर्व में जेल जा चुका है. राहुल पांडेय अपने दोस्त को घटना की जानकारी दी और मेसरा ओपी में लिखिए शिकायत की।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow