फैंटम रेस्टोरेंट सील

फैंटम रेस्टोरेंट सील

Share
Link copied

रांची -हरमू रोड स्थित पेंटागन बिल्डिंग में चल रहे फैंटम रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है. सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह के नेतृत्व में रांची नगर निगम की टीम सोमवार को दोपहर में रेस्टोरेंट पहुंची. इस दौरान संचालक मानने को तैयार नहीं थे. इसलिए निगम की टीम ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया और सीलिंग की कार्रवाई की गयी. बताते चलें कि नगर निगम की ओर से 10 अगस्त को आदेश की कॉपी बिल्डिंग के बाहर चिपका दी गयी थी. साथ ही कार्रवाई करने की बात कही गयी थी.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow