लातेहार : प्रेम पासंग में पकडे गए लड़के का वीडियो वायरल।

लातेहार : प्रेम पासंग में पकडे गए लड़के का वीडियो वायरल।

टार्च और मोबाइल की लाइट में शूट किया गया एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक कम उम्र युवा का चेहरा सामने दिखता है। उसकी पिटाई की जा रही है। पीटने वाले नहीं दिख रहे हैं। वहीं उनकी बातचीत से मालूम होता है कि कोई प्रेम प्रसंग का मामला है। गांव का ही मामला है। लड़का दूसरे गांव से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था कि ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पूछने पर वो अपना और लड़की का नाम भी बताता है। कहता है कि वोतीसरीबार मिलने आया है।
इन्हे भी पढ़े :-बीजेपी नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड का खुलासा, मनोज मुंडा ने दी थी यूपी के शूटर को सुपारी।
लड़की के बुलाने पर ही आता है। लेकिन अब नहीं आएंगे।वीडियो के वायरल होने के बाद पता चला कि नेतरहाट थाना में इस संबंध में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है। शिकायत गढ़बुढनी निवासी एक आदिवासी लड़की की ओर से कराई गई। जिसमें लड़की ने वीडियो में दिख रहे महुआडा़ड के लड़के पर आरोप लगाया है कि 10 सितंबर शुक्रवार की रात को गढ़बुढनी गांव आकर लड़के ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था।
इन्हे भी पढ़े :- सीसीएल कर्मी समेत तीन लोगों की दर्दनाक हत्या।
प्रेम जाल में फंसा कर वह यौन शोषण करना चाह रहा था। लड़के पर जातिसूचक अपशब्‍द कहने का भी आरोप है।इस संबंध में फॉलोअप ने डीएसपी राजेश कुजूर से बातचीत की। उन्‍होंने बताया कि लड़की द्वारा ममाला दर्ज कराया गया है। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via