सिख रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ में हुआ भव्य कसम परेड का आयोजन -सेंटर के 145 नवप्रशिक्षित जवान भारतीय सेना के अभिन्न अंग बने, देश सेवा की शपथ लिए।

सिख रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ में हुआ भव्य कसम परेड का आयोजन -सेंटर के 145 नवप्रशिक्षित जवान भारतीय सेना के अभिन्न अंग बने, देश सेवा की शपथ लिए।

Share
Link copied

आकाश शर्मा/अशोक
रामगढ़।
छावनी स्थित सिख रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ के ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को कसम परेड काआयोजन हुआ। इस दौरान 99 कोर्स का भव्य परेड में एसआरसी सेंटर के 145 नवप्रशिक्षित जवान शामिल हुए। नव माह के कठिन परिश्रम के बाद जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को साक्षी मानकर देश सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने की शपथ ली। सैन्य परंपरा के तहत नव प्रशिक्षित जवानों ने रेजिमेंटल बैंड की धुन के साथ कदम से कदम मिलाते हुए शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कर्नल कुमार रणविजय सेना मेडल कार्यवाहक कमाडेंट सिख रेजिमेंटल सेंटर ने परेड की सलामी ली। रिक्रूट देवेन्द्र सिंह ने शानदार भव्य परेड का नेतृत्व किया। परेड दण्डपाल कैप्टन प्रतीक लाकरा ने नव प्रशिक्षित जवानों को शपथ दिलाई।
सिख रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ में हुआ भव्य कसम परेड का आयोजन -सेंटर के 145 नवप्रशिक्षित जवान भारतीय सेना के अभिन्न अंग बने, देश सेवा की शपथ लिए।
बतौर मुख्य अतिथि कमाडेंट कुमार रणविजय ने नव प्रशिक्षित जवानों का मनोबल बढ़ाऐ। जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आप सब अब भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए है। जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। आप सभी भारतीय सेना की वीरता की उच्च परंपरा के ऊँचे स्तर को कायम रखें।
इन्हे भी पढ़े : कांग्रेस भवन, रांची में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन
रेजीमेंट व देश को गौरान्वित करें। ट्रेनिंग के दौरान आले दर्जे का प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को कमाडेंट ने मेडल व पुरस्कार से सम्मानित किए।सिपाही राजेंद्र कुमार को बेस्ट इन फिजिकल, सिपाही देवेंन्द्र सिंह बेस्ट फायरर, सिपाही देवेंद्र सिंह बेस्ट इन ड्रील, संदीप सिँह, बेस्ट इन बेयनट फायटिंग, बेस्ट इन अकेडमी सिपाही देवेंद्र सिँह, ओवरऑल सेकेण्ड बेस्ट रिकूट, देवेंद्र सिंह और सिपाली लप्रीत सिंह को ओवर ऑल बेस्ट रिकूट का मेडल प्रदान किया गया। परैड के समापन पर कार्यवाहक कमांडेंट, अधिकारी, जेसीओ और जवानों ने सिख रेजिमेंटल सेंटर के युद्ध स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किए। भव्य परेड को देखने के लिए अधिकारी, जेसीओ, जवान और सेंटर के सैनिक परिवार मौजूद थे।
इन्हे भी पढ़े : चिरागोड़ा में स्थानीय लोगों ने युवक को किया पुलिस के हवाले, घर में सो रही महिला के बाल जलाने की कर रहा था कोशिश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow