दुर्गा सोरेन सेना नगर कमेटी का हुआ गठन , अध्यक्ष बने सोनु नायक

दुर्गा सोरेन सेना नगर कमेटी का हुआ गठन , अध्यक्ष बने सोनु नायक

आकाश शर्मा/अशोक रामगढ़।
दुर्गा सोरेन सेना की एक बैठक गुरुवार को रामगढ़ नम्बर तीन बगीचा बस्ती में हुई। अध्यक्षता विक्रम कुमार व संचालन नगर अध्यक्ष सोनु नायक ने की। जबकि मुख्य अतिथि डीएसएस केंद्रीय पर्यवेक्षक बिरसा हंसदा उपस्थि थे। इस दौरान संगठनात्मक पहलुओं पर विमर्श किया गया। क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रामगढ़ नगर कमेटी का विस्तार किया गया। नगर प्रभारी विक्रम कुमार, नगर अध्यक्ष सोनु नायक, तथा वार्ड नं 01 से चन्दन तिवारी, वार्ड नं 02 रवि पासवान, वार्ड नं 03 सुनील साहू , वार्ड नं 04 अमित मुंडा, वार्ड नं 05 तुनित कुशवाहा, वार्ड नं 06 रणजीत साव, वार्ड नं 7 विक्की राम , वार्ड नं 08 गोलू दांगी का चयन किया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक हंसदा ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना एक सामाजिक संगठन है। संगठन से गरीब, दलित, निम्न वर्ग, पिछड़ा वर्ग,आदिवासी, मूलवासी की मदद करना है। किसी वजह लोगों को परेशान करने वाले पर दुर्गा सोरेन सेना कार्रवाई करने को कृत संकल्पित है।
दुर्गा सोरेन सेना नगर कमेटी का हुआ गठन , अध्यक्ष बने सोनु नायक
इन्हे भी पढ़े :- जज उत्तम यादव मौत प्रकरण :CBI आरोपियों का फिर से नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाएगी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जरूरत पड़ने पर गरीब असहाय को हर संभव मदद किया जाएगा। गरीब लोगों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए दुर्गा सोरेन सेना हमेशा खड़ी रहेगी। हांसदा ने रामगढ़ नगर कमेटी के पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन से जोड़ने का स्वागत किया।संगठन को मजबूत बनाने की सलाह दिया।मौके पर इस केंद्रीय आई टी सेल प्रभारी रमेश कुमार महतो, केंद्रीय सदस्य, राहुल कुमार, विक्की कुमार, रंजन कुमार, अभिषेक कुमार,सौरभ कुमार, बिनोद, राजा कुमार, विकास पासवान, दीपक कुमार, पीयूष पासवान, रौशन पासवान, हर्ष पासवान, गुलु पासवान,पपु रजवार, सूरज कुमार , रवि पासवान, मंगल यादव, प्रकाश कुमार, अविनेश कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद थे।

इन्हे भी पढ़े :- दहेज मुक्त झारखंड रामगढ़ जिला महासचिव बनी सिंधु झा