शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की हालत स्थिर.

Share
Link copied

Team Drishti,

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित होनें के बाद रिम्स में एडमिट कराया गया था. शिक्षा मंत्री की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें मेडिका में एडमिट किया जिस जहां वे आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज़ चल रहा है.

गौरतलब है कि राज्य के शिक्षा मंत्री 28 सितंबर से कोरोना संक्रमित हैं, और वो लगातार कोरोना से जंग लड़ रहे हैं. शिक्षा मंत्री का इलाज़ मेडिका अस्पताल में आईसीयू के इंचार्ज डॉ विजय मिश्रा के निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. डॉ मिश्रा ने बताया कि फिलहाल शिक्षा मंत्री की स्थिति स्थिर बनी हुई है, उन्हें एनआईवी मशीन पर रखा गया है, उनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य नहीं हो रहा है और एनआईवी के बगैर उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है. वहीं उन्होंने बताया कि वह पहले से डायबिटीज और हार्ट की बीमारी से ग्रसित हैं, इसीलिए वह काफी धीरे-धीरे ठीक होंगे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका समुचित इलाज किया जा रहा है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow