केन्द्रीय कैबिनेट में महिलाओं की वयस्क शादी का उम्र 18 से 21वर्ष कानून बनाने के प्रस्ताव को एपवा ने अनुचित करार देते हुए खारिज करने की मांग करती है - नीता बेदिया

केन्द्रीय कैबिनेट में महिलाओं की वयस्क शादी का उम्र 18 से 21वर्ष कानून बनाने के प्रस्ताव को एपवा ने अनुचित करार देते हुए खारिज करने की मांग करती है – नीता बेदिया

आकाश शर्मा / अशोक रामगढ़।
पार्टी कार्यालय रामगढ़ में गुरुवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की रामगढ़ जिला स्तरीय बैठक हुई। महिलाओं की इस बैठक में केन्द्रीय कैबिनेट में महिलाओं की वयस्क शादी का उम्र 18 से 21वर्ष कानून बनाने के प्रस्ताव को अनुचित करार दिया गया। बैठक की अध्यक्षता ऐपवा जिला अध्यक्ष कांति देवी और संचालन जिला सचिव नीता बेदिया ने की। कैबिनेट के प्रस्ताव पर महिलाओं ने विशेष चर्चा की।फिजिकल रूप से सभी लड़की महिला लोगों की बालिग आयु 18 वर्ष माना गया है और इसके आधार पर कानून भी बना हुआ है। अब सरकार 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने जा रही है। आखिर में इसकी कोई जरूरत नहीं है। बल्कि जरूरत है महिलाओं से संबंधित समस्याएं कुपोषण की शिकार से उबरने के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था करना, यौन शोषण पर कार्रवाई करना और न्याय देना, छेड़खानी व बलात्कारियों पर कार्रवाई करने की। शिक्षा व रोजगार की गारंटी को लेकर सरकार को चिंतित रहने और कानून बनाने की जरूरत है। जिला सचिव नीता बेदिया ने कहा कि यह बात जरूर है कि कम उम्र में प्रेगनेंट महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो तो सकती है। इनसे लड़कियों और महिलाओं की पढ़ाई में भी बाधा पैदा होती है।
केन्द्रीय कैबिनेट में महिलाओं की वयस्क शादी का उम्र 18 से 21वर्ष कानून बनाने के प्रस्ताव को एपवा ने अनुचित करार देते हुए खारिज करने की मांग करती है - नीता बेदिया
इन्हे भी पढ़े :- चाईबासा पुलिस बल ने PLFI के एरिया कमांडर बंधना टोपनो को किया गिरफ्तार, 5 BMM जिंदा कारतूस और PLFI का पर्चा भी गिरफ्तार नक्सली से किया गया बरामद !

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जो सरकार बाल विवाह को रोकने में अब तक अक्षम है और आज बालिग महिलाओं के विवाह को रोकने के लिए कानून बनाने पर क्यों अमादा है। बैठक में जयंती देवी, सीता देवी, हुगली देवी, रूबी देवी, गुड़िया देवी, रुकमणी देवी, रोशनी देवी, उर्मिला देवी, सीता बेदिया सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।तय किया अगामी कार्यक्रम 3 जनवरी से 9 जनवरी तक सावित्रीबाई फुले व फातिया शेख की जयंती दिवस तक स्कूल खोलो जन-अभियान चलानाहै। ऐपवा का सदस्यता अभियान चलाते हुए 12 फरवरी को ऐपवा स्थापना दिवस की तैयारी करना, 3 जनवरी को बुमरी पंचायत में सावित्रीबाई फुले की जयंती दिवस के अवसर पर स्कूल खोलो अभियान के तहत बैठक की तैयारी और 5 जनवरी को गोला मुंडा टोला में बैठक किया जाएगा, पतरातू प्रखंड के महिलाएं 9 जनवरी को स्कूल खोलो अभियान कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

इन्हे भी पढ़े :- झारखंड में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर उपयुक्त छवि रंजन ने किया विभिन्न शांति समितियों के साथ बैठक !

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now