आसनसोल में बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्र पॉल के काफिले पर हमला (attacked in bjp candidate )

आसनसोल में बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्र पॉल के काफिले पर हमला (attacked in bjp candidate )

attacked in bjp candidate

पाँच सीटों में सबसे हॉट सीट आसनसोल को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे वो सही हुई । वहां उपचुनाव के दौरान bjp और tmc के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई । बीजेपी की उम्मीदवार के गाड़ी के सीसे टूट गए उनके अंगरक्षक और tmc कार्यकर्ताओ के बीच जमकर हाथापाई हुई । गौरतलब है की tmc से यहां के उम्मीदवार मशहूर फिल्मस्टार शत्रुधन सिन्हा है जबकि बीजेपी ने अग्निमित्र पॉल को मैदान में उतारा है । जिन पांच  राज्यों की पांच सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. इसमें एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटें शामिल हैं. जिन राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें पश्चिम बंगाल (आसनसोल लोकसभा सीट तथा बालीगंज विधानसभा), छत्तीसगढ़ (खैरागढ़ विधानसभा सीट), बिहार (बोचहां विधानसभा) और महाराष्ट्र (कोल्हापुर नॉर्थ विधानसभा) शामिल है. गौरतलब है कि उपचुनाव के नतीजे 16 अप्रैल को आएंगे.

  1. देखें वीडियो

वहीं अग्निमित्रा ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में उनपर हमला हुआ और उनके एक सुरक्षा कर्मी के हाथ में चोट भी लगी है, वहीं टीएमसी की ओर से आरोप लगाया गया है कि अग्निमित्रा सुरक्षाकर्मियों के साथ पोलिंग बूथ में घुस रही हैं और पोलिंग बूथ में तैनात केंद्रीय बल वोटर्स को बीजेपी को वोट करने के लिए उकसा रहे हैं.

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow