हार्स ट्रेडिंग 2010 मामला CBI कोर्ट ने सभी को दस्तावेज सौपने को कहा

हार्स ट्रेडिंग 2010 मामला CBI कोर्ट ने सभी को दस्तावेज सौपने को कहा

Share
Link copied

राज्यसभा चुनाव 2010 में कथित हॉर्स ट्रेडिंग के मामले लेकर शनिवार को CBI की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सीबीआई को सभी आरोपितों को मामले से जुड़े दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया है।

 

सुनवाई के दौरान बरही विधायक उमाशंकर अकेला, तत्कालीन विधायक राजेश रंजन एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने अदालत के समक्ष कहा कि सीबीआई द्वारा इस मामले से जुड़े कई दस्तावेज इन्हें नहीं दिए गए हैं। इस आधार पर उन्होंने अदालत से चार्ज फ़्रेम की तिथि को विस्तार देने का आग्रह किया।

आग्रह को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सीबीआई को सभी आरोपियों को दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया है। पिछली सुनवाई को अदालत ने शनिवार को आरोप की तिथि निर्धारित की थी। लेकिन चार्ज़ फ़्रेम नहीं हो सका।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow