चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रही है JMM आदित्य साहू

चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रही है JMM आदित्य साहू

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sun, 08 May 2022 05:10 PM (IST)

 

JMM द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का इतिहास ही भ्रष्टाचार से भरा हुआ है,उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का बयान और झामुमो ने भ्रस्टाचारियों के समर्थन में खुले आम आंदोलन कर अपनी भद्द पिटवा रही है।

श्री साहू ने कहा कि यदि झारखंड मुक्ति मोर्चा को घेराव करना ही था तो भ्रस्टाचारियों के घर का घेराव करना चाहिये था। भाजपा हमेशा भ्रस्टाचारियों के खिलाफ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ईमानदार चौकीदार के रूप से हमेशा खड़ी है और राज्य की लूटती खनिज संपदा के लिए मूकदर्शक नही बन सकती। भाजपा एक सशक्त विपक्ष के रूप में चौकीदारी कर रही। सदन से सड़क तक पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है।

श्री साहू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जैसा रवैया है उस हिसाब से यदि अपराधी को सजा होती है तो वे न्यायलय का घेराव करेंगे और यदि अपराधी को पुलिस पकड़ती है तो थाना का घेराव करेंगे। झामुमो को लोकतंत्र और संवैधानिक संस्था पर भरोसा नही है, इसलिए ये इस प्रकार की नौटंकी कर जनता को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रही है।

श्री साहू ने कहा कि मधु कोड़ा प्रकरण ने राज्य को शर्मसार किया था, उस वक़्त भी झामुमो-कांग्रेस की सरकार थी, अब पूजा सिंघल प्रकरण ने राज्य को फिर से शर्मसार किया है।

हेमन्त सरकार में करोड़ों रुपए ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर उगाही किए जा रहे है।अधिकारी बिना पैसा लिए जनता की कोई काम नही कर रहे है।ब्लॉक,अंचल और थाना से लेकर सचिवालय तक बिना के जनता का कोई कार्य नही हो रहा है।

श्री साहू ने कहा कि हेमंत सरकार और झामुमों को प्रवर्तन निदेशालय के प्रति आभार प्रकट करना चाहिए कि राज्य में इस तरह के भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर कार्यवाई हो रही है जो यहाँ की जनता की गाढ़ी कमाई को अवैध रूप से अकूत संपत्ति बनाए बैठे है। राज्य सरकार को इस प्रकार के भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर कारवाई करनी चहिए थी लेकिन दुर्भाग्य उनके ऊपर करवाई नही कर झामुमो द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव कर रही है।

उहोने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस प्रकार की कारवाई से भ्रस्ट अधिकारियों का मनोबल गिरेगा,भयभीत होंगे परंतु झामुमो ऐसा होने देना नही चाहती क्योकि झामुमो कांग्रेस और राजद भ्रस्टाचार के कारक, पोषक और संरक्षक हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow