murder

रांची के बड़े जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या (Murder)

आकाश शर्मा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची के जमीन कारोबारी कमल भूषण की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या (murder) कर दी है. ये घटना रातू रॉड गलेक्सिया मॉल से कुछ दूरी पर हुई है। बताया जा रहा है की  कमल भूषण किसी के मिलने जा रहे थे, लेकिन इसी बीच फोन आने पर गाड़ी से उतरकर  बात करने लगे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनपर गोली चला दी. अपराधियों ने कमल भूषण को चार गोली मारी, जिसमें से एक गोली उमके सिर में लगी और बाकी तीन शरीर के अन्य हिस्सों में लगी. गोली लगते ही कमल भूषण मौके पर ही गिर गये, जिसके बाद स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में पास स्थित चौधरी नर्सिंग होम ले गए. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है.  कमल भूषण का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. खबर यह भी है की कमल भूषण इनदिनों अपने रिश्तेदार के साथ रिस्तो को लेकर तनाव में थे । उनकी बेटी के ससुर के साथ उनका विवाद चल रहा था कुछ दिन पहले ही उनकी बेटी का ससुर जेल से बाहर निकले है । कमल भूषण ने उनके खिलाफ रंगदारी का मामला भी दर्ज करवाया है।

Share via
Share via