आमरण अनशन पर बैठे जेटेट पास अभ्यर्थी.

Share
Link copied

Team Drishti,

रांची : वर्ष 2016 में उत्तीर्ण जेटेट अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है, नियुक्ति की मांग को लेकर यह अभ्यर्थी मोराबादी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि जबतक मांग नहीं मानी जाएगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा.

आमरण अनशन पर बैठे जेटेट पास अभ्यर्थी.

गौरतलब है कि जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी राज्य सरकार से शिक्षक बहाली में प्राथमिकता देनें और नियुक्ति की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं. अभ्यर्थी वर्ष 2016 में सफल हुए थे, और तब से लेकर आज तक सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है. यह आरोप है अभ्यर्थियों का. मोरहवादी  मैदान में आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों चेतावनी देते हुए कहा कि सीएम हेमंत सोरेन की ओर से कोई पहल नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह आंदोलन और ज्यादा उग्र होगा, इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow