DEATH

इंजेक्शन लेने के कुछ ही घंटो बाद मौत (DEATH) ,परिजनों ने किया हंगामा ।

Share
Link copied

धनबाद : इंजेक्शन लेते ही बेहोश फिर मौत  (DEATH), जी हाँ धनबाद जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे एक मरीज की इंजेक्शन लेने के बाद कुछ घंटो बाद मौत हो गयी । दरअसल धनबाद  जिले के हाउसिंग कॉलोनी धन्वंतरी क्लीनिक में बिशनपुर निवासी धर्मवीर कुमार की 3 सालों से अपने बीमारी का इलाज चला रहे थे।

आज धर्मवीर कुमार अपनी पत्नी को लेकर इंजेक्शन लेने डॉक्टर जी एन सिंह धनवंतरी क्लिनिक पहुंचे तथा इंजेक्शन लेने के दौरान बेहोश हो गए जिसके उपरांत आनन-फानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए ऑक्सीजन दी जा रही थी उसके बावजूद धर्मवीर किसी तरह का कोई सुगबुगाहट नहीं करने से परिजन को आशंका हुई उनकी मौत हो चुकी है उसके बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। जिसे इलाज कर रहे हैं डॉक्टर समेत सभी लोग फरार हो गए तथा परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। तथा मौके पर सदर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow