SHO  Suspend

दो दिनों में रांची ग्रामीण इलाको के दो थाना प्रभारी सस्पेंड (Suspend) जानिए क्या है मामला

Share
Link copied

SHO  Suspend

झारखण्ड की राजधानी रांची के सटे ग्रामीण इलाको में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है। अवैध वसूली , बालू लाडे ट्रक पार करने के कारण पुलिस की छवि ख़राब हो रही है। इस सब आरोपों के कारण एसएसपी रांची ने बड़ी कार्यवाही की है। एसएसपी कौशल किशोर ने लगातार तीन दिन में दो थाना प्रभारी को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया। पहले पुंदाग ओपी प्रभारी और अब चान्हो थाना प्रभारी को सस्पेंड किया। मालूम हो कि चान्हो थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे पर बालू लदे ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली व मारपीट करने का आरोप लगा था। जिसके बाद एसएसपी के पास मामला आने पर गम्भीरता से लिया। एसएसपी ने डीएसपी से जांच करवाया। जांच में मामला सत्य पाया गया। उसके बाद एसएसपी ने देर रात चान्हो थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं रातू थाना में पदस्थापित रंजय कुमार को चान्हो का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

घटना गुरुवार देर रात की है। ट्रक मालिकों व चालकों कृष्णा यादव, अताउल्लाह अंसारी, यासीन अंसारी, अमरोज अंसारी, हफीजुल अंसारी और जमाहिर अंसारी का आरोप है कि वे लोग लोग चान्हो थाना को प्रतिमाह दस हजार के हिसाब से पैसे दे, बालू की ढुलाई किया करते थे। गुरुवार की देर रात चामा-मैक्लुस्कीगंज रोड में रामदग्गा के निकट चान्हो पुलिस ने 7 टर्बो ट्रक को रोक लिया। चान्हो थाना प्रभारी ने ट्रक के चालक और खलासी से पैसों की मांग की। आरोप यह भी है कि टर्बो गाड़ी मालिकों को भी वहां बुलाया गया। फिर उनके साथ चान्हो थाना प्रभारी ने ट्रक मालिकों से पैसे की मांग की। आरोप है कि चार गाड़ी मालिकों ने 50-50 हजार रुपए पुलिस को ट्रक छोड़ने के लिए दिया। जिन ट्रक मालिकों ने पैसे दिए उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि 3 लोगों को शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे तक पैसे जमा करने को कहा गया था ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow