हेमंत सोरेन(Hemant soren) ने ग्रामीण विकास की बैठक कहा सूखाड़ के हालात के बाद पलायन ना हो यही हमारी प्राथमिकता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
By: rickey raj
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(HEMANT SOREN) राजभवन से चिट्ठी का भले ही वेट कर रहे हो लेकिन अपने काम में हमेशा आगे रहते है आज भी उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के 6 प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। इसके तहत मनरेगा, मनरेगा के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
हेमंत सोरेन ने कम बारिश की वजह से इस वर्ष सूखे की स्थिति पर चिंता जताई । उन्होंने कहा की ऐसे में किसानों -मजदूरों का पलायन नहीं हो ,इसका विशेष ख्याल रखा जाये। ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजित किया जाये योजनाओं का क्रियान्वयन बड़े पैमाने पर हो। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जियो मैपिंग भी कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा।
विभाग ने योजनाओं की प्रगति की दी जानकारी
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 16.58 लाख फलदार और 2.72 लाख इमारती पौधे लगाए जा चुके हैं
वीर शहीद पोटो हो विकास योजना के तहत 3371 योजनाएं दी गई हैं जिसमें 1041 पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री ने लंबित योजनाओं का कार्य 15 नवंबर तक पूरा करने के दिए निर्देश। हर पंचायत में इस योजना को लेने का भी दिया गया निर्देश।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 16 लाख से ज्यादा आवास बनाने का लक्ष्य है । इसमें 81 परसेंट आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि 2 लाख 90 हज़ार के लगभग आवास का कार्य लंबित है। वही केंद्र सरकार ने1 लाख 75 हज़ार नए आवास स्वीकृत किये हैं।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत इस वर्ष 11 हज़ार 155 आवास बनाने का लक्ष्य है। इसमें 62100 आवास स्वीकृत किया गया है।
हेमंत सोरेन का मीटिंग के बाद दिया गया निर्देश
हर गांव में कम से कम 5 नई योजनाओं को अविलंब शुरू करें।
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति को मनरेगा कार्यों में प्राथमिकता दें।
पलायन रोका जाये
सुखाड की स्थिति से आम लोगो को ज्यादा से जायदा लाभ पहुचाये
अधिकारी गांव का दौरा करे
सरकारी लाभ को आम ग्रामीणों तक पहुचाये

चतरा (CHATRA) जिले में अवैध मिनी शराब फैक्टी का भंडाफोड़
झारखण्ड के चतरा (CHATRA)जिले में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। चतरा पुलिस ने अवैध रूप से संचालित मिनी शराब…

रांची (RANCHI) में एक बार फिर बम बरमाद एक महीने के अंदर रांची बम मिले की दूसरी घटना
By: RICKEY RAJ रांची (RANCHI) में बीते कुछ दिनों के अंदर ही रांची पुलिस ने दो जगहों से बम बरामद कर…

















