ED के वकील से कोर्ट ने पूछा ED को पूजा सिंघल मामले की जांच में कितना समय लगेगा

ED के वकील से कोर्ट ने पूछा ED को पूजा सिंघल मामले की जांच में कितना समय लगेगा

Share
Link copied

ED की जांच झेल रही झारखंड की वरिष्ठ आईएएस पूजा सिंघल के जेल से बेल के मामले में आज  झारखंड हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ED के अधिवक्ता ने कोर्ट से कहा कि उन्हें एजेंसी से इस मामले में कुछ निर्देश लेने हैं. जिसके बाद कोर्ट ने उनसे पूछा कि ED को केस की जांच में और कितना समय लगेगा .कोर्ट ने संभावित समय की जानकारी मांगी. इसके साथ ही अदालत ने ED के अधिवक्ता के आग्रह को स्वीकार करते हुए जमानत पर अगली सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की है. पिछले चार महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद IAS पूजा सिंघल ने झारखंड उच्च न्यायालय में नियमित जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है. पूजा सिंघल मनी लॉन्ड्रिंग के केस में न्यायिक हिरासत में हैं. इससे पहले रांची ED की विशेष कोर्ट ने 3 अगस्त को पूजा की बेल पिटीशन ख़ारिज करते हुए उन्हें ज़मानत देने से इनकार कर दिया था.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow