DARUPADI MURMU

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( Draupadi Murmu ) झारखण्ड में सिर्फ बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जाएँगी श्रद्धांजलि देंगी और मध्यप्रदेश के जबलपुर निकल जाएँगी

Share
Link copied

 

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। खबर है कि झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति शामिल नहीं होगी। इसके साथ ही देवघर का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला झारखंड दौरा है। लेकिन मीडिया में खबर है की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED का समन मिलने के बाद उन्होंने मंच से किनारा कर लिया है।

क्या है राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम

पहले राष्ट्रपति 14 नवंबर को झारखंड के दौरे पर आने वाली थीं लेकिन अब राष्ट्रपति अब 15 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी। मंगलवार की सुबह राष्ट्रपति का विमान रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर लैंड करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। यहां से सेना के एमआई17 हेलीकॉप्टर से वह खूंटी जायेंगी। खूंटी के उलिहातू गांव में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जायेंगी और महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देंगी। श्रद्धांजलि देने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हेलीपैड से वायुसेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। यहां से वह वायुसेना के विमान से मध्यप्रदेश के जबलपुर रवाना हो जायेंगी। जबलपुर से हवाई मार्ग से शहडोल पहुंचेंगी। वहां कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के समापन के बाद यहीं राष्ट्रपति का भोजन करने का भी कार्यक्रम है।

सेना के हेलीकॉप्टर से खूंटी जायेंगी राष्ट्रपति

पालम एयरपोर्ट से महामहिम भारतीय वायुसेना के विमान से झारखंड के लिए उड़ान भरेंगी। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। यहां से भारतीय वायुसेना के एमआई17 हेलीकॉप्टर से वह खूंटी जायेंगी। खूंटी के उलिहातू गांव में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जायेंगी और महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देंगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow