DRAUPADI MURMU

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( DRAUPADI MURMU ) ने भगवन बिरसा मुंडा को उनके पैतृक गांव उलिहातू जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

DRAUPADI  MURMU

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  (DRAUPADI MURMU) भगवान बिरसा मुंडा को नमन उलिहातू पहुंची। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी थे। भगवान् बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद वे बिरसा मुंडा के वंशजो से भी मिली। इससे पहले वो भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंची।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( DRAUPADI MURMU ) ने भगवन बिरसा मुंडा को उनके पैतृक गांव उलिहातू जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने अगवानी की और फूलों का गुलदस्ता देकर महामहिम राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। बाद में राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू के लिए भारतीय वायु सेना के विशेष हेलिकॉप्टर MI 13 से रवाना हो गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( DRAUPADI MURMU ) ने भगवन बिरसा मुंडा को उनके पैतृक गांव उलिहातू जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

झारखण्ड के यवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर राष्ट्रपति के रांची पहुंचने पर उनका जोहर कहकर आभार जताया। सीएम ने अपने ट्वीट में कहा ” धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का झारखण्ड की धरती पर हार्दिक अभिनंदन और जोहार।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now