Ghatshila

Ghatshila : तिरंगा फाड़कर प्रचार्य ने बच्चों से टेबल और डेस्क साफ करवाया, गिरफ्तार

Ghatshila : घाटशिला मध्य विद्यालय से तिरंगे की अपमान का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां के प्रभारी प्राचार्य ने तिरंगा से टेबल और डेस्क साफ करवाया। ग्रामीणों ने प्रचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों को कहना है कि गुरुवार को बच्चे स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने तिरंगा फाड़कर दिया और उससे टेबल और डेस्क साफ करवाया। पुलिस ने प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना की सूचना जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह को दी। इसके बाद कर्ण सिंह की सूचना पर कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुबोध कुमार विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली।*

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*कोर्ट में किया जाएगा पेश*

*कर्ण सिंह ने प्राचार्य के खिलाफ घाटशिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उनकी शिकायत पर प्रचार्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शंभू गुप्ता ने बताया कि प्राचार्य के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में कांड संख्या 113/22 दर्ज किया गया है। शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक को न्यायालय में पेश किया जाएगा*

Share via
Share via