Jamshedpur News :- जहां कभी फेंका जाता था कचरा अब जंगल सफारी पार्क बनकर तैयार होगा

Jamshedpur News :- जहां कभी फेंका जाता था कचरा अब जंगल सफारी पार्क बनकर तैयार होगा

Share
Link copied

Jamshedpur News

Prerna  Chourasia

Drishti  Now ,Ranchi

टाटा स्टील 3 मार्च को संस्थापक दिवस मानने की तैयार कर रहा है। शहर को सजाने संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाली व पेड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए बनाए जा रहे पार्कों की शृंखला में टाटा स्टील की ओर से जल्द ही एक और बेहतरीन पार्क शहर को मिलने वाला है। यह नया पार्क शहर के बीचोंबीच जंगल सफारी का एहसास कराएगा।

कोरोना काल के पहले तक को-ऑपरेटिव कॉलेज के पीछे कंपनी की जिस खाली जमीन पर कचरा डंप होता था, उसी जमीन पर 50 हजार पेड़ लगाकर यह आकर्षक पार्क बनाया जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि इसे समतल करने की बजाय प्राकृतिक उतार-चढ़ाव को बरकरार रखते हुए सौंदर्यीकरण किया गया है।

वहां से निकलने वाले बड़े नाले पर पुल बनाकर उसके आसपास पेड़ लगाकर प्राकृतिक झरना बनाया जा रहा है। पार्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। पर्याप्त रोशनी के साथ सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था होगी।

जुबिली पार्क में रोज गार्डेन की जगह लेजर से बनेगी 60 फीट की मशाल

जुबिली पार्क के ऐेतिहासिक रोज गार्डेन की जगह आकर्षक 60 फीट की मशाल (लेजर द्वारा) बनाने का काम जोरशोर से चल रहा है। काम करा रहे सुपरवाइजर ने बताया कि पहले जो रोज गार्डेन था उसके बीचोंबीच एक स्टेजनुमा प्लेटफार्म बनाया गया है, जहां करीब 60 फीट की लेजर से बनी मशाल रहेगी। इसके आसपास के एरिया में आकर्षक फूलों के साथ हरी-हरी घास लगेगी जहां रंग-बिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी, जो रात में परिलोक की तरह दिखेगा।

एक्सएलआरआई गोलचक्कर पर की जाएगी आकर्षक लाइटिंग

संस्थापक दिवस से पहले एक्सएलआरआई के सामने वाला गोलचक्कर भी बनकर तैयार हो जाएगा। यहां लोहे के एंगल के माध्यम से हाईमास्ट लाइट को सेंटर बनाकर करीब 15 फीट ऊपर फूल के आकार की आकृति बनाई गई है जिसमें लाइटिंग के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इसी थीम पर बेल्डीह चर्च गोलचक्कर को भी डेवलप करने की योजना है और इसके लिए खुदाई का काम शुरू हो गया है। 3 मार्च से पहले यह गोलचक्कर भी तैयार हो जाएगा

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow