Ramgarh Chunav :-चुनाव का बिगुल बजा,30 अप्रैल को छावनी परिषद के आठ वार्डों में चुने जाएंगे सदस्य

Ramgarh Chunav :-चुनाव का बिगुल बजा,30 अप्रैल को छावनी परिषद के आठ वार्डों में चुने जाएंगे सदस्य

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sun, 19 Feb 2023 06:22 AM (IST)

Ramgarh Chunav

Drishti  Now  Ranchi

कैंटोनमेंट बोर्ड रामगढ़ के आठ वार्डों के सदस्यों के चुनाव का बिगुल बज गया है । भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधिसूचना के बाद 30 अप्रैल 23 को रामगढ़ में 8 वर्ष बाद चुनाव होने जा रहा है । झारखंड के एक मात्र कैंटोनमेंट बोर्ड अंतर्गत आठ वार्डों में वार्ड सदस्यों का चुनाव होगा ।

2015 में निर्वाचित वार्ड सदस्यों का पांच वर्षों का कार्यकाल 20 मई 2020 को ही समाप्त हो गया था । इस बीच कोविड के कारण चुनाव की प्रक्रिया नहीं होने से वार्ड सदस्यों का कार्यकाल 6- 6 महीने कर यानि एक साल 2 जून 2021 तक बढ़ाया गया था । इसके बाद 6 वर्ष पूरा के बाद सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया और रक्षा मंत्रालय ने नामित सदस्य के रुप में कीर्ति गौरव को मनोनीत कर दिया ।

चुनाव में देरी के कारण नामित सदस्य का भी 6 महीने का दोबारा कार्यकाल बढ़ाया गया है । यह किसी विशेष परिस्थिति व कारणों से चुनाव टलने पर ही कार्यकाल को बढ़ाए जाने का प्रावधान है । इधर अधिसूचना के बाद वार्ड चुनाव का इंतजार खत्म होते ही सरगर्मी को बढ़ा दिया है ।

1940 में रामगढ़ शहरी क्षेत्र में नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड का स्थापना किया गया था । बोर्ड ने वार्डों को एससी- एसटी और महिला- पुरुष के लिए आरक्षित किया है । आठ वार्डों में तीन महिला, एक एसटी और एक एससी वार्ड आरक्षित है और बाकी 3 वार्ड सामान्य है । इसमें, वार्ड नंबर एक पुरुष, दो महिला, तीन एससी पुरुष, चार पुरुष, पांच महिला, छह पुरुष, सात एसटी महिला और वार्ड नंबर आठ पुरुष के लिए सामान्य होगा ।

बोर्ड में आठ सदस्यों के अलावा मनोनीत नामित सदस्य भी शामिल होते है । अध्यक्ष ब्रिगेडियर, सचिव सीईओ और सदस्यों द्वारा चुने गए सदस्य उपाध्यक्ष होते है । बोर्ड से ही शहर के विकास कार्य सहित कई जनहित कार्य को मंजूरी दी जाती है । भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने देश के 57कैंटोनमेंट बोर्ड में वार्ड सदस्य चुनाव की अधिसूचना जारी की है ।

भारत सरकार के छावनी अधिनियम 2006( 2006 का 41) की धारा 15 की उप- धारा( 1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर 30 अप्रैल 2023 को निर्वाचन तिथि की घोषणा की गई है । संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने 17 फरवरी 23 को रामगढ़ कैंट सहित 57 कैंट बोर्ड के लिए अधिसूचना जारी किया है ।

ये थे आठ वार्डों के निर्वाचित वार्ड सदस्य

कैंटोनमेंट बोर्ड का 2015 के चुनाव में आठ वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए थे । इनमें वार्ड नंबर 1 से बेबी प्रसाद, 2 से अनमोल सिंह, 3 से राजेंद्र नायक, 4 से कैलाश मुंडा, 5 से संजीत सिंह, 6 से पुरनी देवी, 7 से प्रभु करमाली और वार्ड नंबर 8 से वार्ड सदस्य रेणु सिंह शामिल थी । वर्तमान में बोर्ड की नामित सदस्य कीर्ति गौरव है ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow