Weather Report:- आसमान रहेगा आज साफ़ ,30 तक पारा चढ़ेगा, 26 से फिर बादल-बारिश
Weather Report
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
रांची सहित पूरे झारखंड में अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा। धूप खिलने के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 26 मार्च से एक बार फिर राज्य में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ बादल-बारिश और गरज के साथ बारिश संभव है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक झारखंड में लो प्रेशर सिस्टम का असर कम हुआ है. इस वजह से आसमान साफ है और धूप खिली हुई है। आगामी तीन दिनों में रांची का तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. लेकिन 26 मार्च से एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
हिनू में 0.4 तो नामकुम में 1.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड
रांची में बुधवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के बाद बादल छाए और दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई. हीनू में 0 मिलीमीटर, टाटीसिल्व में 1 मिलीमीटर और नामकुम में 1 मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह अधिकतम तापमान 24.06 डिग्री पर पहुंचा तो शाम को अधिकतम 29.04 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 23 से 25 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। यह अपने सबसे गर्म तापमान पर 29 और 31 डिग्री के बीच और सबसे अच्छे तापमान पर 17 और 19 डिग्री के बीच होगा। 26 मार्च से 28 मार्च तक बादल छाए रहेंगे और बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

















