neet

कल 10 केन्द्रो में होगी NEET की परीक्षा , 10 लाख छात्र छात्राएं देंगे परीक्षा स्टेट कोटा , झारखण्ड राज्य में कितनी सीटे है जानिए

NEET

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) कल यानी रविवार को ली जाएगी। यह परीक्षा राजधानी रांची में भी होगी। इस परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए हैं। इस परीक्षा के कॉर्डिनेटर डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ राम सिंह हैं। उनके मुताबिक इस परीक्षा को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। परीक्षा केंद्र पर कड़े जांच की व्यवस्था की गयी है। हर बच्चे की जांच की जाएगी। बच्चों को क्या करना है और क्या नहीं है, इसकी जानकारी स्टूडेंट्स को दे दी गयी है।
राज्य में स्टेट कोटा सीट निर्धारित
इस नीट टेस्ट के जरिए झारखंड के आठ मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। इन सभी मेडिकल कॉलेजों में स्टेट कोटा सीट तय है। इस स्टेट कोटा सीट में केवल झारखंड राज्य के बच्चों का ही एडमिशन होता है। झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, डेंटल और होमियोपैथी की पढ़ाई होती है। स्टेट काउंसलिंग के जरिए इन कोर्सेस में एडमिशन लिया जाता है।
जानिए स्टेट कोटा में कैसे मिलेगा एडमिशन
झारखंड के मेडिकल कॉलेजों के स्टेट कोटा में एडमिशन के लिए नीट के रिजल्ट के बाद स्टेट की ओर से काउंसलिग होती है। इस काउंसलिंग को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) कंडक्ट करती है। स्टेट के स्टूडेंट्स से JCECEB एप्लीकेशन लेती है। इस एप्लीकेशन के आधार पर स्टेट मेरिट लिस्ट निकाला जाता है। फिर स्टूडेंट्स को रैंक के आधार पर कॉलेज और कोर्स अलॉट किए जाते हैं। जिसके बाद स्टूडेंट्स संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन लेता है।
जानिए किस कोर्स के लिए कितनी स्टेट सीट निर्धारित
एमबीबीएस

रिम्स रांची 148
एमजीएम जमशेदपुर 83
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद 41
फूलो-झानों मेडिकल कॉलेज, दुमका 83
मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह, जमशेदपुर 25
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज, विश्रामपुर, पलामू 100
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू 83
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग 83
बीडीएस
कॉलेज का नाम स्टेट कोटा सीट

डेंटल इंस्टीट्यूट रिम्स, रांची 52
हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल 85
वनांचल डेंटल कॉलेज, गढ़वा 85
अवध डेंटल कॉलेज, जमशेदपुर 85
होमियापैथी
कॉलेज का नाम स्टेट कोटा सीट

राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज, परसपानी, गोड्डा 54
आरोग्य होमिपैथिक मेडिकल कॉलेज, झलुआ, गढ़वा 51
झारखंड में हर कोटा के लिए सीट निर्धारित
मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटा के अंतर्गत कोटिवार सीट का बंटवारा किया गया है। इसके तहत जनरल कोटा के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तर के 40% सीटें सुनिश्चित की गयी है। इसके अलावा इडब्ल्यूएस कोटा पर 10%, एससी कोटा पर 10%, एसटी कोटा पर 26%, बीसी-1 पर 8% और बीसी-2 पर 6% सीटें सुनिश्चित की जाती हैं।

 

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via