jashn

Ranchi News:-कर्नाटका जीत का जश्न दिखा रांची में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – बड़बोलेपन की वजह से भाजपा का हाल आने वाले दिनों में और बुरा होने वाला

Ranchi News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न रांची प्रदेश कार्यालय में भी मनाया गया। खूब आतिशबाजियां की गयी। वहीं प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलायीं। पूरा पार्टी कार्यालय ढोल-नगाड़े की थाप पर डांस करता दिखा। मौके पर महिला कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा पूर्व मेयर रमा खलखो, सुंदरी तिर्की समेत काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी जश्न में शामिल रहीं।
भाजपा के बड़बोलेपन का परिणाम
इस अप्रत्याशित जीत की खुशी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक में पार्टी नहीं, वहां की जनता जीती है। अगर इतना बहुमत मिला तो इसके पीछे जनता का प्यार है। यह भाजपा का बड़बोलापन है, जो उसे हार के रास्ते लेकर जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता किसे पसंद कर रही है। उन्होंने खुले स्वर में कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा का और बुरा हश्र होने वाला है। बाकि राज्यों में जो चुनाव होने वाले हैं वहां भी कांग्रेस अपना परचम लहरायेगी।
भाजपा के हथकंडों को किया तार-तार
पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी जश्न में शामिल हुए। उन्होंने खूब डांस किया। जीत की जश्न पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि हमने भाजपा के हर हथकंड़े को तार-तार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जिस तरह से जाति-धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने की साजिश रची वो सारा कुछ धरा रह गया। क्योंकि जनता अब इनके छलावे में नहीं आने वाली.
बजरंगी बली का मुखौटा पहन किया डांस
पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न मनाते हुए अधिकतर कार्यकर्ताओं ने बजरंग बली का मुखौटा पहनकर रखा था। वहीं उनके हाथो में गदा भी देखने को मिला। कार्यकर्ता हाथों में गदा लिए डांस कर कर रहे थे। वहीं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाईयां खिलाई। मौके पर कांग्रेस युवा नेता इंदरजीत सिंह ने कहा कि यह जाति संप्रदाय से उठकर कर्नाटक की जनता ने मतदान किया है। भाजपा के झूठे बहकावे में नहीं आयी। कर्नाटक की जनता और धन- बल की हुई हार। कर्नाटक की जनता ने भाजपा सहित देश के प्रधान मंत्री को नकारा है।

Share via
Share via