Ranchi News:-निवेदिता नयन की हत्या करने वाले अंकित अहीर ने कोकर में खुदख़ुशी कर ली

Ranchi News:-निवेदिता नयन की हत्या करने वाले अंकित अहीर ने कोकर में खुदख़ुशी कर ली

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पटेल नगर में एक छात्रा निवेदिता नयन (20) की गोली मार हत्या कर दी गई थी। हत्या अंकित अहीर नाम के युवक ने की थी। इस घटना के अगले दिन शनिवार को अंकित अहीर ने भी खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। इससे पहले अंकित ने भी सोशल मीडिया पर लाइव आकर स्वीकार किया कि निवेदिता को उसने ही गोली मारी थी।

मृत निवेदिता और उसे गोली मारने वाला अंकित अहीर नवादा के राजेंद्र नगर के रहने वाले थे। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। निवेदिता की हत्या के बाद उसके पिता सिद्धेश्वर प्रसाद के फर्द बयान पर अरगोड़ा थाना में अंकित अहीर के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सिद्धेश्वर प्रसाद के अनुसार, निवेदिता की रूम मेट ने उन्हें बताया कि अंकित करीब एक वर्ष से निवेदिता के रांची स्थित हॉस्टल में आकर उससे सड़क पर मिलता-जुलता था। लेकिन अंकित की गलत हरकत की वजह से निवेदिता ने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया था। पिछले कुछ दिनों से अंकित, निवेदिता का लगातार पीछा कर रहा था। उसे फोन कर और मिलकर अक्सर कहता था कि वह उसे गोली मार देगा। निवेदिता पिछले ढाई वर्षों से रांची के हरमू पटेल नगर स्थित उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में रहकर इक्फाई यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई कर रही थी।

शाम 4.54 में सोशल मीडिया पर किया लाइव कि मैं खुशी के पास जा रहा हूं: अंकित अहीर ने शाम 4.54 में सोशल मीडिया पर लाइव आकर बताया कि उसने ही खुशी को गोली मारी है। अब वह भी उसके पास जा रहा है। उसने अपना लोकेशन अपनी राधा दीदी को भेज दिया है। यह भी बताया कि उसका एक मोबाइल नंबर चालू है। 29 सेकेंड के इस लाइव के बाद उसने खुद को गोली मार ली। इसके बाद रांची पुलिस उसे ढूंढती हुई वहां पहुंची और फॉरेंसिक जांच के बाद शव को रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम रविवार को होगा।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow