Ranchi News:-प्रेमिका को मौत के घाट उतरने के बाद उसी पिस्टल से खुद को सरफिरे आशिक ने मारी गोली,

Ranchi News:-प्रेमिका को मौत के घाट उतरने के बाद उसी पिस्टल से खुद को सरफिरे आशिक ने मारी गोली,

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

निवेदिता नयन ऊर्फ खुशी की हत्या करने वाले प्रेमी अंकित अहीर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह कह रहा है कि मैंने खुशी को मार दिया है, अब मैं खुद को मार रहा हूं। मैंने अपना लोकेशन भेज दिया है, मैंने खुशी को मारा है अब मैं उसके पास जा रहा हूं बॉय- बॉय।
इस वीडियो की पूरी कहानी समझने से पहले आपको शुक्रवार को शाम 6.30 बजे की घटना भी जाननी होगी जिसमें हरमू इलाके में शाम 6.30 बजे बीच सड़क पर लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक छात्रा की पहचान निवेदिता नयन के रूप में हुई जिसकी उम्र लगभग 20 साल की है वह बिहार के नवादा जिले की रहने वाली है। हत्या किस वजह से हुई इसमें कौन लोग शामिल है पुलिस का पता लगा रही है। इक्फाई विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ने दो दिन पहले ही कॉमर्स स्नातक की फाइनल परीक्षा दी थी।
प्रेमी अंकित अहीर की तलाश करती रही पुलिस मिली लाश
निवेदिता के बारे में बताया गया कि वह पटेल चौक के पास ही उत्तम हॉस्टल में रहती थी। जिस वक्त यह घटना घटी एक और छात्रा उसके साथ ही इस मामले में एक युवक का नाम सामने आ रहा है। अंकित अहीर निवेदिता का प्रेमी बताया जा रहा है, यह नवादा का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में बिहार के साथ- साथ झारखंड के कई जगहों पर छापेमारी करती रही। इस बीच रांची में ही उसने आत्महत्या कर दी अपनी जान दे दी।
शॉपिंग की, गोलगप्पा खाया और दोस्त के साथ बातचीत करते घर जा रही थी निवेदिता
मार्केट से कपड़े खरीद कर सहजानंद चौक पर गोलगप्पे खाये और पैदल ही हॉस्टल की तरफ बढ़ने लगी। इस बीच अचानक एक युवक पीछे से आया, माथे पर बंदूक सटाकर गोली चला दी. गोली सिर के पार निकल गयी और साथ चल रही दोस्ती भी घायल हुए। पुलिस ने यही से गोली का एक खोखा भी बरामद किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पटेल चौक से अशोक विहार वाले रास्ते से भाग गया. जबकि, गोली लगने से निवेदिता सड़क पर गिर गयी। अस्पताल में युवती को मृत घोषित कर दिया गया।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow