Today is the 18th day of Jharkhand Assembly budget session, the proceedings of the House started from 11:00 am.

Ranchi: रविवार को खुली रहेगी ग्रामीण विकास विभाग

Share
Link copied

Ranchi: सोमवार को विधानसभा पूरी तरह से हंगामेदार होने की आशंका है इसी को लेकर विभाग भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विभिन्न विभागों में तैयारियां जोरों पर है. विधानसभा के सत्र को देखते हुए ग्रामीण विकास विभाग ने रविवार के दिन भी कार्यालय खोलने का फैसला लिया है. शनिवार यानी आज ऑफिस बंद ही रहेंगे लेकिन कल 30 जुलाई को कार्यालय खोला जाएगा. ग्रामीण विकास विभाग ने सभी पदाधिकारियों कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वह रविवार के दिन कार्यालय पहुंचे और विधानसभा से जुड़े कार्य करें. विभाग से जुड़े सभी जिलों के कार्यालय रविवार को खुले रहेंगे जहां विधानसभा से जुड़े कार्य होंगे. विधायकों के सवालों के जवाब इत्यादि तैयार किए जाएंगे. सोमवार को झारखंड विधानसभा का अनुपूरक बजट भी है ऐसे में इसकी भी तैयारी विभागों द्वारा की जा रही है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow