Palamu :दो जवान भाइयों की उठी अर्थी ,पुरे समाज का कलेजा रुंध गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Palamu : तेज रफ्तार ट्रक कहर बरपा गया। बाइक सवार 2 जवान भाइयों को रौंद डाला। एक भाई का शव ट्रक में काफी दूर तक खींचती चली गई। दोनों की डेड बॉडी लोगों की रूह कंपा गई। उनके चिथड़े हो चुके थे। संजू गिरी और रवींद्र गिरी को मिली दर्दनाक मौत से गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये। उन्होंने डालटनगंज-पांकी रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को अरेस्ट कर लिया। वहीं सीमेंट लदे ट्रक को जप्त कर लिया। मौके पर पहुंचे पांकी विधायक शशि भूषण मेहता पहुंचे थे। एक ही आंगन से दो जवान बेटों की अर्थी सजता देख लोगों का कलेजा दरक गया। परिवार का हाल बेहाल था। यह हादसा पलामू के सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह के पास हुआ।

















