IMG 20240825 WA0098 scaled

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे साहिबगंज- सांसद विजय हांसदा की दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि :

झारखण्ड मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन पहुंचे साहेबगंज, सांसद  विजय हांसदा की दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि:

IMG 20240825 WA0102

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक  कल्पना सोरेन आज राजमहल सांसद  विजय हांसदा की धर्मपत्नी दिवंगत कैथरीन हेम्ब्रम के अंतिम संस्कार में शामिल हुए….मुख्यमंत्री ने दिवंगत कैथरीन हेम्ब्रम के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की…. मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक  कल्पना सोरेन साहेबगंज जिला के बरहरवा स्थित सांसद  विजय हांसदा के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले तथा उनका ढांढ़स बंधाया….. सांसद श्रीमती जोबा मांझी ने भी दिवंगत कैथरीन हेम्ब्रम के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी……

ज्ञातव्य है कि शुक्रवार रात दिल्ली के एम्स में सांसद  विजय हांसदा की धर्मपत्नी का निधन हो गया था… वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी…..

 

Share via
Share via