सैकड़ों की संख्या मे पहुंची महिलाओ ने बोकारो के हरला थाना पहुंचकर किया जमकर हंगामा
चेयरमैन माया पाण्डेय की निरंजन महतो नामक ब्यक्ति द्वारा सरेआम पिटाई करने का मामला:

Bokaro:स्वार्णिम नारी शक्ति सुरक्षा फाउंडेशन के चेयरमैन माया पाण्डेय की निरंजन महतो नामक ब्यक्ति द्वारा सरेआम पिटाई (beating-of-woman-in-public) करने का मामला तूल पकड़ने लगा है. सैकड़ों की संख्या मे पहुंची महिलाओ ने हरला थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया.मालूम हो की हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 स्थित बी रोड निवासी फुल्लू देवी तथा उनके पति निरंजन महतो के बीच विगत एक वर्ष से विवाद चल रहा है. ज्ञात हो की पति द्वारा पत्नि को प्रताड़ित करते हुए मारपीट किया जा रहा था, उसके खर्चे भी पति ने बंद कर दिया था. महिला का पति श्रृंगार स्टोर का दुकानदार है…..
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक आज लिए जा सकते हैं कहीं महत्वपूर्ण फैसले।
इसके बाद फाउंडेशन के महिलाओ ने दुकान का ताला तोड़वाकर दुकान मे पत्नी को स्थापित करवा दिया था . विवाद के सुचना पर फाउंडेशन के चेयरमेन माया पाण्डेय अपनी सदस्यों के साथ पहुंची तो दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी, इसबीच निरंजन महतो महिलाओ पर हमलावर हो गये थे , तथा न केवल सोने की चेन छीन ली थी बल्कि महिलाओ की पिटाई कर दी थी.तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने निरंजन महतो को गिरफ्तार कर थाना लाई थी, बाद मे पुलिस ने उसे छोड़ दिया था, इसी के विरोध मे थाना पहुंचकर महिलाओ ने हंगामा शुरू किया. मौके पर तैनात पुलिसकार्मियों ने महिलाओ को समझा बुझाकार मामले को शांत करवाया.

















