JMM's 53rd foundation day will be celebrated in Dumka on 2 February 2025

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पीएम की दोबारा एंट्री पर झामुमो ने उठाए सवाल।

झारखंड में बीजेपी चल रही नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम :JMM

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पीएम की दोबारा एंट्री पर झामुमो ने उठाए सवाल।
JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है की कल का दिन महत्वपूर्ण रहा कल न्यायालय ने एक सर्जिकल स्ट्राइक भाजपा पर किया और यह सर्जिकल स्ट्राइक भाजपा को उजागर करने वाला था। किस प्रकार तत्कालीन और वर्तमान वित्त मंत्री कॉर्पोरेट घरानों से पैसे का दोहन करती थी और भाजपा के अकाउंट में ट्रांसफर होता था……

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड में चुनाव आने वाला है 15 दिन में प्रधानमंत्री दोबारा आ रहे हैं। एक साथ चार चार मुख्यमंत्री आ जा रहे हैं। कौन कब आ रहा है पता नहीं चल रहा है। कोई नुक्कड़ सभा कर रहा है कोई अनाउंसमेंट कर रहा है। इस तरह से चीज आगे बढ़ रही है। हरियाणा कोई नहीं जा रहा है महाराष्ट्र कोई नहीं जा रहा है। यहां पर भाजपा बस घुसपैठ घुसपैठ कर रही हैं। भाजपा के लोग यहां पर इतना घुसपैठ कर रहे हैं कि अब भाजपा के लोगों को यहां पर रोक लगानी पड़ेगी। जनता तो रोक लगा ही देगी नवंबर दिसंबर में।

जिस वित्त मंत्री पर एफआईआर हो और वह 24 घंटा से वित्त मंत्री बनी रहे और यह लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं। बीजेपी का नाम है भ्रष्ट जनों की पार्टी।

ऐसा कौन सा पॉलीटिकल पार्टी है जो तीन बार में घोषणा पत्र जारी करता है, आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ था। जो जनज्वार झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ चला है यह लोग देखकर डर रहे हैं इनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

जनता भाजपा को साफ करने पर विचार कर रही है पूरे देश से भाजपा को साफ कर देगी और जम्मू कश्मीर हरियाणा का रिजल्ट आएगा कहीं पर भी दहाई की संख्या का आंकड़ा भी भाजपा पर नहीं कर पाएगी।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now